संवाद आपके साथ कार्यक्रम में लोग जमीनी हकीकत से रूबरू: मीर

360° Ek Sandesh Live Politics

by sunil
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में संवाद- विधानसभा चुनाव 2024 का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि संवाद आपके साथ कार्यक्रम के कारण पूरे झारखंड के लोगों और जमीनी हकीकत से संगठन रूबरू हुआ। यह समय की जरूरत थी जमीनी स्तर पर कार्य करने से समाज की बात उठती है और उसे पर कार्य होता है। कभी-कभी चुनावी रणनीति और समीकरण अपने पक्ष में होने के बाद भी बूथ स्तर पर कार्य नहीं होने से चुनाव हार जा सकता है एक प्रतिशत मत भी सरकार बना बिगाड़ सकते हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने सीएए और एनआर सी को मुद्दा बनाया लेकिन आज वह मुद्दे हवा हो गए हैं। पिछले चुनाव में झारखंडी जनता ने भाजपा के मुद्दों को करारा जवाब दिया और यहां की सत्ता बदल दी। मोदी सरकार में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई हो। भाजपा की सोच है कि कोई भ्रष्टाचारी दूसरी पार्टी में नहीं बीजेपी में रहना चाहिए। आज गुजरात से चार लोग निकले है दो देश को बेचने वाले और दो देश को खरीदने वाले। देश की संपत्तियां दो लोगों को बेची जा रही है कोरोना काल में गरीब अनाज के लिए दर-दर भटक रहे थे दो व्यक्तियों की कमाई बढ़ रही थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती से संवाद का आरंभ हुआ स्वतंत्रता का बिगुल भी यही से फूंका गया था। इस कार्यक्रम में हमें सभी का सहयोग मिला कार्यकतार्ओं और लोगों में उत्साह है हमें बूथ समिति पर जोर देना है। बैठक के पश्चात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने घोषणा पत्र एवं अभियान समिति के सदस्यों के साथ सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

Spread the love