संविधान बचााओ रैली को लेकर बैठक संपन्न, लिये गये फैसले, 6 मई को होगी रैली

360° Ek Sandesh Live

Sunil Verma
रांची : संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने हेतु प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों, जिलों के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारी, प्रदेश कंट्रोल रूम के सदस्यों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक में श्री महतो ने रैली की तिथि बदलने की जानकारी सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसमें कहा गया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित संविधान बचाओ रैली की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व में यह रैली 3 मई को आयोजित होनी थी, जिसे अब संशोधित करते हुए 6 मई को रखा गया है। रैली का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे से पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा, रांची में किया जाएगा। इस क्रम में उन्होंने कहा कि यह रैली समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हमले के विरोध में है। लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने का भरसक प्रयास मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है लेकिन देश की सजग जनता उनके प्रयासों को नाकाम करने के लिए खड़ी है। लोकतंत्र की बुनियाद को हिलाने का प्रयास हो रहा है इसके लिए संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों को बदला जा रहा है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर भी उंगली उठाई जा रही है, परोक्ष रूप से न्यायपालिका को भी धमकाया जा रहा है। देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है आतंकवाद सर चढ़कर बोल रहा है। देश को अस्त-व्यस्त हालत मे लाकर भाजपा अपने एजेंडे को पूरा करने में लगी है। मौलिक अधिकारों को संरक्षित करने की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है,यह रैली मोदी सरकार को संदेश देगी की जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानती है। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि बैठक में सभी नोडल पदाधिकारी से जिलावार विस्तृत जानकारी ली गई।जिसमें रैली के संदर्भ में अभी तक हुए प्रखंडवार बैठक एवं अभियान की जानकारी नोडल पदाधिकारी द्वारा दी गई किन-किन जिलों में क्या-क्या समस्याएं आ रही हैं उसके निराकरण की दिशा में भी आवश्यक दिशा निर्देश केशव महतो कमलेश द्वारा दिया गया। इसके अलावा रैली की सफलता के लिए आवश्यक समितियों के गठन पर भी चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई ताकि जिलों से प्रदेश का समन्वय लगातार बना हे,किसी भी समस्या का समाधान तुरंत हो सके। नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की रैली की तैयारी के लिए प्रखंड स्तर तक संवाद हेतु यदि आवश्यक हो तो नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की जाए। जिला स्तर पर भी रैली के प्रचार प्रसार पर विशेष जोर देने का निर्देश जिला अध्यक्षों,विधायकों एवं प्रत्याशियों को दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो,बंधु तिर्की, शहजादा अनवर,प्रदीप कुमार बालमुचू,बन्ना गुप्ता,प्रदीप तुलस्यान,सुल्तान अहमद,जेपी भाई पटेल,अशोक चौधरी,रमा खलको,अजय दुबे, राकेश सिन्हा विनय सिन्हा दीपू,सतीश पौल मुजनी, योगेंद्र साहू ,किशोर शाहदेव,सोनाल शांति एम तौसीफ,अभिलाष साहू, बलजीत सिंह बेदी,सूर्यकांत शुक्ला,राजन वर्मा,सुरेन राम, अख्तर अली,खुर्शीद हसन रूमी, सुंदरी तिर्की,प्रभात कुमार,जितेंद्र त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।