Kamesh Thakur
रांची: संविधान दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय प्रांगण में भारत के संविधान की प्रस्तावना का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीजीपी अजय कुमार सिंह ने उपस्थित वरीय पुलिस पदाधिकारियों,कनीय पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी।
डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए हम सब दृढसंकल्प है।
इस मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह, आरके मल्लिक, संजय आनन्दराव लाठकर, सुमन गुप्ता,अमोल विनुकान्त होमकर, प्रभात कुमार, पंकज कम्बोज, अन्नेपु विजयालक्ष्मी, कार्तिक एस, अश्विनी कुमार सिन्हा, वितंतु, नौशाद आलम, चंदन कुमार झा,अमित रेणु उपस्थित थे।