सच्चे देशभक्त व क्रांतिकारी भगत सिंह के मार्ग पर चलें: डाॅ. आशीष कुमार

Ek Sandesh Live Pitara States

कोल माइंस वर्कर्स यूनियन ने शहीदे आजम भगत सिंह की मनाई जयंती, दी श्रद्धांजलि, बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
KETU SINGH
भुरकुंडा (रामगढ़): कोल माइंस वर्कर्स यूनियन बरका-सयाल के तत्वावधान में गुरूवार को क्षेत्रीय कार्यालय नकारी में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय महासचिव नरेश नायक व संचालन मोर्चा के संगठन सचिव सह कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के शाखा सचिव मधु बाउरी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार ने भगत सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। साथ ही उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डाॅ. आशीष कुमार ने कहा कि भगत सिंह देश की आजादी के लिए कम उम्र में ही फांसी पर चढ़कर अपने प्राणो की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि सच्चे देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी नौजवान भगत सिंह के तरह ही देश के युवाओं को भी उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। श्री कुमार ने भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने भगत सिंह रोजगार योजना चालू करके देश के बेरोजगार युवाओं की रोजगार की गारंटी देने और 23 मार्च को भगत सिंह के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा करने की मांग केन्द्र सरकार से की। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में किशोर नायक, राजेश पासवान, मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सोमरा मुंडा, नकुल प्रसाद, देवनारायण कोल, रामविलास पासवान, महिला नेत्री प्रतिभा पटेल, मानवी कुमारी, आयुषी कुमारी, नवीन राम, सीपीआईएमएल के श्याम महतो आदि शामिल थें।