MUSTFA
मेसरा: कांके प्रखंड के ग्राम पंचायत नेवरी स्थित विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूटशंस नेवरी विकास रांची में शनिवार को धूमधाम से क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूटशंस के डायरेक्टर राधा चरण सिंह ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए संदेश दिया कि सच्चे मन और अच्छे मार्गदर्शन के साथ किया गया हर संभव प्रयास सफलता दिलाता है। उन्होने क्रिसमस एवं आने वाली नव वर्ष की सुभकामना देते हुए कहा जिस तरह ईशा मसीह अभाव व कस्ट में जीवन व्यतीत करते हुए भी मोह माया त्यागकर इश्वर के बताये रास्ते पर चले। उसी तरह हमें भी उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कहा सभी छात्र इमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वाहन करें,तथा अपना एवं अपने माता-पिता व संस्था का नाम रौशन करें। प्राचार्य डा.एपी सिंह ने प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा आप अच्छे से शिक्षा ग्रहण करें,और जहाँ भी जाएँ अच्छे ढंग से अपने कार्य का निर्वहन करें। साथ ही अपने अन्दर सेवा भावना का विकास करें। इनके अलावे डाँ. शिव प्रसाद सिंह, राम लखन मेहता, सत्येन्द्र सिंह, अनिल सिंह व उप प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी ने भी संबोधित किया। इससे यूर्व प्रशिक्षुओं की ओर से पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित तथा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंस्टीच्यूट के छात्र-छात्राओं द्वारा यीशु मसीह की जन्म कथा पर लघु नाट्य के प्रस्तुतीकरण के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मो० इरशाद, नाज़िश अंसारी, मोनिका कुमारी, अनुराधा कुमारी,अनूपा खलखो, श्रेया झा, नीता कुमारी, अलिया कुमारी एवं छात्र-छात्राएं सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे I