sunil
रांची : सदर अस्पताल में पहली बार नवीनतम कैमरा तकनीक से पित्त की थैली के पत्थर एवं सूजन का आॅपरेशन किया गया। यह एक बहुत ही सराहनीय और उन्नत तकनीक है। इस नई कैमरा तकनीक के माध्यम से आईसीजी डाई का इस्तेमाल किया जाता जिससे पित्त की थैली और उसके आस-पास के अंगों को अलग-अलग रंगों में देख पाना आॅपरेशन के दौरान बहुत मददगार साबित होता है। इससे डॉक्टरों को सटीकता के साथ काम करने का मौका मिलता है। मरीज की सुरक्षा की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है। श्यामली कॉलोनी रांची की रहने वाली 30 वर्षीय महिला मरीज पिछले एक सप्ताह से अत्यधिक पेट दर्द से परेशान थी। उनका सफल आॅपरेशन यह साबित करता है कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियां कैसे मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद कर सकती हैं। इस नई तकनीक का रांची के सदर अस्पताल में प्रयोग निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है, और उम्मीद है कि इससे और भी मरीजों को फायदा होगा। मरीज का आॅपरेशन सफल रहा आशा है कि कल उन्हें छुट्टी भी दे दी जाएगी। सफल आॅपरेशन करने वालो टीम एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार ,एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर चंदन झा, नेली सिस्टर,ओटी असिस्टेंट मंटू ,नीरज, नंदिनी ,सरिता ,अमिता एवं समस्त कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
