Kamesh Thakur
रांची: लोअर बाजार थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल से बीते 17 फरवरी को नवजात बच्ची की चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुतुल उरॉव नामक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला नरकोपी थाना के चिंगरी का रहने वाले है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि रांची के सदर अस्पताल से तीन दिन के बच्ची की चोरी होने की घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठिात टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न मार्गो पर लगे कैमरे की जांच की गई। जांच के क्रम में अज्ञात संदिग्ध महिला और एक पुरूष सहित शिशु की मौसी को गोद में लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से जाते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने बेडों नरकोपी में छापामारी की। पुलिस ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पाहन टोली से शिशु को सकुशल बरामद किया। वही पुलिस ने शिशु का चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला ने पुलिस की पूछताछ में बतायी कि वह नि: संतान होने के कारण ही सदर अस्पताल से शिशु का चोरी कर फरार हो गई थी।