सीएमपीडीआई में सतर्कता जागरूकता समापन समारोह सम्पन्न

360° Ek Sandesh Live

sunil verma

रांची : सीएमपीडीआई रांची में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। 18 अगस्त, 2025 को शुरू हुए अभियान का विषय ‘‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’’ है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इस दरम्यान सीएमपीडीआई द्वारा कर्मचारियों और आम लोगों के बीच नैतिक आचरण की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और सार्वजनिक पहुंच हेतु पहलों की एक श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए संगठन के कामकाज में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निवारक सतर्कता, स्थापित प्रणालियों एवं प्रक्रियाओं के पालन के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक शंकर नागाचारी, निदेशक अजय कुमार एवं निदेशक नृपेन्द्र नाथ ने अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी को सम्मानित किया और सभी कर्मियों से आग्रह किया कि वे अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों में सतर्कता को एक सतत अभ्यास के रूप में अंगीकार करें। यह प्रतियोगिताएं कर्मियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा नैतिकता, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा सहित सतर्कता संबंधी विषयों पर जागरूकता लाने के लिए आयोजित की गयी थीं। उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता अभियान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह) का आयोजन भी शामिल था। इस दौरान सीएमपीडीआई और सभी क्षेत्रीय संस्थानों में कई आउटरीच कार्यक्रम, सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा और जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गयीं।संस्थान के महाप्रबंधक अमरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी के लिए सतर्कता विभाग, विभिन्न आयोजन टीमों और सभी क्षेत्रीय संस्थानों के समन्वित प्रयासों की सराहना की।

Spread the love