सीसीएल कर्मचारियों को महाप्रबंधक के द्वारा दिलाई गई पंच प्राण प्रतिज्ञा

360° CCL

Eksandeshlive Desk
टंडवा(चतरा): आम्रपाली-चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह नें महाप्रबंधक कार्यालय होनहे में क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंच प्राण प्रतिज्ञा दिलाई।इस प्रतिज्ञा दिलाने के पश्चात श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की सभी व्यक्ति को हमेशा अपने देश की विरासत पर गर्व करना चाहिए।आगे उन्होंने कहा की हमारा सपना है की देश 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनने के कोई रोक नहीं सकता है। व्यक्ति की सोच हमेशा सार्थक होनी चाहिए।आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित एवं विस्थापित गाँव कलश यात्रा भी निकाल निकाला जाएगा।