सीसीएल में दो दिवसीय सतर्कता महोत्सव का भव्य समापन

360° Ek Sandesh Live

रांची: सीसीएल में आयोजित दो दिवसीय सतर्कता महोत्सव-2025 के अंतिम दिन, बड़ी संख्या में सीसीएल विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अंतिम दिन फेस पेंटिंग एवं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें राँची के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीत के द्वारा देशप्रेम एवं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वही चेहरे पर कलाकृति बनाकर सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीवीओ पंकज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सीसीएल में स्थानीय, स्कूली बच्चों को मंच मिले, साहस मिले यही हमारा प्रयास है। हर पीढ़ी का यह दायित्व है कि वह आने वाली पीढ़ी को और स्वच्छ तथा बेहतर माहौल दे। उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य है की आप सभी के माध्यम से सतर्कता का संदेश जन जन तक पहुँचे। इस अवसर के समापन समारोह में आयोजित लाइव पेंटिंग वर्कशॉप में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही रंगोली, फेस पेंटिंग, स्ट्रीट पेंटिंग एवं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किए गए। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम सीसीएल द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के माध्यम से समाज में सतर्कता, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। एक सतर्क नागरिक न केवल भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी भूमिका निभाता है, बल्कि देश की प्रगति और सुशासन की मजबूत नींव भी बनाता है। इस पहल के माध्यम से युवाओं में यह संदेश दिया जिम्मेदार, पारदर्शी और ईमानदार व्यवहार ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

Spread the love