by sunil
रांची : सीसीएल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अर्पिता महिला मंडल ने पर्यावरण को समर्पित पौधारोपण सीसीएल आॅफिस दरभंगा हाउस परिसर में किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करना और माताओं के नाम पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना था। सीसीएल की प्रथम महिला और अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया। जिसमें अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों ने कार्यालय परिसर में सक्रिय रूप से पौधारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करना है, बल्कि समुदाय को उनके मां के नाम पर प्रकृति के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करना भी है। सीसीएल की ऐसी सार्थक पहलों के प्रति प्रतिबद्धता इसके कॉपोर्रेट सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति दृढ़ संकल्प को और मजबूत करती है। इस अवसर पर रीता मिश्रा, शशि दुहन, किरण झा, इंदु मिश्रा, रूपा रानी, और अर्पिता महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।