Reporting by Sunil Verma
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड स्थित दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी, रांची में हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन निदेशक सीसीएल हर्ष नाथ मिश्र के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में सीसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। निदेशक हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि सीसीएल डिस्पेंसरी में प्रारंभ की गई यह नई सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है। नए ऌकटर सिस्टम के स्थापित होने से अब गांधीनगर अस्पताल , सीसीएल की तरह ही दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी में सीसीएल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को उच्च गुणवत्तापूर्ण इलाज संभव होगा।इससे कर्मी की स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं डिजिटली रूप से संग्रहीत होगा जिससे भविष्य में भी मरीजों का बेहतर उपचार संभव हो सकेगा । इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, डॉ. राजीव कुमार जायसवाल, डॉ. भगत, डॉ. सांवली, महाप्रबंधक अधिकारी स्थापना संजय कुमार ठाकुर तथा महाप्रबंधक (प्रणाली) विभा उरांव की विशेष उपस्थिति तथा अहम योगदान रहा। दौरान डॉक्टर राजीव जायसवाल ने कहा कि यह पहल कर्मियों को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। डिस्पेंसरी के कर्मचारीगण आमोद प्रसाद, सरिका प्रसाद, कंचन स्नेहलता कुजूर, चम्पा उरांव, रवि प्रधान, संगीता देवी,पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
