Eksandeshlive Desk
कोडरमा: सीसीए कार्यक्रम के तहत सेक्रेड हार्ट स्कूल में अंग्रेजी और हिंदी ड्रामा कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वर्ग 8, 9 और 10 की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान पाठ्य पुस्तकों पर आधारित अंग्रेजी और हिंदी में ड्रामा प्रस्तुत किया गया। इसमें 60 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बबली ग्रुप को प्रथम, साक्षी ग्रुप को द्वितीय तथा संगम ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उप प्राचार्य प्रवीण कुमार और राकेश पांडेय ने निभाई।
मौक़े पर कोर्डिनेटर शगुफ्ता परवीन मौजूद थीं। बबली और ग्रुप में पिऊ, प्राची, सृष्टि और निशा राज शर्मा, साक्षी ग्रुप में फिजा, एकता, सिद्धि, परी, ऋषिका, अनुष्का, श्रुति और शिवांश कुमार तथा संगम प्रिया ग्रुप में कौस्तुभी काव्या, पूजा, नंदिनी, साक्षी सिंह, इल्मा परवेज, विंसी सिंह, शरान्या सिंह और कोमल कुमारी की प्रस्तुति सराहनीय रही। भुलक्कड़ डॉक्टर की भूमिका में संगम प्रिया और कड़क पापा की भूमिका में परी कसेरा की भूमिका को काफी सराहा गया। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा और कहा क़ी सीसीए बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का एक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा क़ी सभी बच्चों की प्रस्तुतियां सराहनीय रही लेकिन प्रतियोगिता होने की वजह रिजल्ट निकालना जरूरी हो जाता है। इस मौके पर कई बच्चे मौजूद थे।
