रांची: सेंट गेब्रियल एण्ड मोनिका स्कूल का 16वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। बच्चों के द्वारा मनमोहक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा भी कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। विशेष प्रार्थना डॉक्टर सुषमा केरकेट्टा के द्वारा हुई। उन्होंने 16 साल के इस उतार चढ़ाव और संघर्ष भरी यात्रा के बारे में बताया उप प्राचार्य साइमन सारकी ने कहा की संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल को जन्म देने वाली माता स्कूल की संस्थापिका, निर्देशिका सह प्राचार्या डॉक्टर सुषमा केरकेट्टा को बहुत-बहुत धन्यवाद। जिन्होंने कठिन रास्तों में चलकर आज स्कूल को इस मुकाम तक पहुंचाया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी प्राचार्या डेजी मुस्कान के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि स्कूल ने अपना स्वर्णिम सफर पूरा किया है हर क्षेत्र में स्कूल ने अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य की बड़ी दीदी ज्योति तिर्की ने कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को संस्कार और उत्तम शिक्षा के साथ-साथ सफल और आत्मनिर्भर आत्मविश्वास से भरे व्यक्तित्व के रूप में तैयार किया जाता है। छोटी बहन आभा केरकेट्टा ने कहा हमारे बाबा स्वर्गीय गैब्रिएल केरकेट्टा और मां मोनिका केरकेट्टा के सपनों का यह विद्यालय हमेशा उनके आशीर्वाद से फलता-फूलता और बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम में शिक्षक संजय कुमार सिंह, प्रकाश साहू राजकुमार, गौरव डे एवं शिक्षिकाएं उषा रानी देमता, प्रेमा कुमारी, संध्या कुमारी, मनोरमा सिंह, गुलराना, अंजू कुमारी, अमिता कुजूर, जीवंती एक्का सभी दीदी जमुना देवी चंद्रमणि एवं रितु तथा चालक प्रहलाद उपस्थित थे।
