सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू में निबंध प्रतियोगिता संपन्न

360° Education Ek Sandesh Live


विजेताओं को किया गया सम्मानित

Ranchi : सेंट गेब्रियल एण्ड मोनिका स्कूल में टाटा बिल्डिंग इंडिया की तरफ से एसे कंपटीशन इंग्लिश में जूनियर और सीनियर कैटेगरी में बच्चों ने बहुत ही उत्कृष्ट लेखन के साथ प्राइज के रूप में सर्टिफिकेट एवं गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। विगत कई वर्षों से यह आयोजन विद्यालय में होता रहा है और बच्चों ने अब तक अपने जीत का सिलसिला बनाए रखा है। सीनियर कैटेगरी में प्रथम अंकिता कुमारी द्वितीय तस्मिया अब्बास द्वितीय स्वास्तिका श्रीवास्तव तृतीय नंदनी कुमारी तृतीय श्रेया रानी एवं जूनियर कैटेगरी में प्रथम रश्मि कुमारी, द्वितीय सोनी कुमारी और तृतीय सृजना कच्छप हुए। साथ ही साथ कोरस कंपनी के द्वारा हैंडराइटिंग और ड्राइंग कंपटीशन भी आयोजित किया गया जिसमें प्रथम, कक्षा तीन की छात्रा यशा ध्रुवी ,द्वितीय, एंजेल टोपनो, कक्षा प्रथम, द्वितीय यशराज सिंह मुंडा कक्षा तीन , तृतीय पुरस्कार दीप्ति कुमारी कक्षा 2, तृतीय पुरस्कार भारती कुमारी कक्षा 3 को मिला जबकि ड्राइंग कंपटीशन में प्रथम कक्षा 4 की आराध्या सिंह, द्वितीय कक्षा 5 से आराध्या कुमारी, द्वितीय कक्षा 5 से प्राची साहू, तृतीय कक्षा चार से अदिति कुमारी, तृतीय कक्षा 5 से मिषटि कुमारी हुए। पुरस्कार वितरण विद्यालय की प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा के द्वारा किया गया उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इससे बच्चों के अंदर की छुपी हुई प्रतिभा और मेहनत निखर निखर कर सामने आती है और दूसरे बच्चों में भी एक नया जोश पैदा होता है अतः ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना और उसमें जीत हासिल करना बहुत ही सुखद बात है। शिक्षक राजकुमार महतो एवं शिक्षिका प्रेमा कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य साइमन सारकी एवं अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Spread the love