Eksandeshlive Desk
रांची : सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल, एदालहातु, मोराबादी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर द्रौपदी फाउंडेशन के निदेशक सह स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर सुषमा केरकेट्टा ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गया गया। डॉक्टर सुषमा केरकेट्टा, लायंस क्लब के सदस्य पूर्व पार्षद द्रौपदी फाउंडेशन के डॉ. सुषमा शंकर सहित मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी।
मौके पर स्कूल के बच्चों ने देश की विविधता में एकता प्रदर्शित करते हुए रंग-बिरंगे परिधान पहने सारे जहां से अच्छा… की धुन पर रेडियन हाउस युवा हाउस जेनुइन हाउस और ब्लेज हाउस ने मार्च करते हुए परेड की शुरुआत की। इसके पूर्व स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली। प्रभात फेरी जोगो पहाड़ सिंदुवार टोला सहित अदालहातू बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में देश भक्ति के नारे लगाते हुए भ्रमण किया। वहीं क्लास नर्सरी से नाइंथ तक के बच्चों के बीच विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही देश भक्ति पर आधारित नाटक का मंचन किया गया, जिसे सबने सराहा।
मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक गणराज्य बन गया। इसलिए भारत के इतिहास में यह दिन बेहद खास महत्व रखता है और इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन भारतीय लोकतंत्र, स्वतंत्रता और समानता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में लायंस क्लब रांची के अध्यक्ष अरूप अग्रवाल, निधि नागपाल, राजेश केशार, अनूप अग्रवाल, दीपक लोहिया, पूर्व वार्ड पार्षद वसंती लकड़ा, पूनम जैन, अनु जैन, कुमी जैन, शाश्वत गुनगुन, कार्यकारी प्रिंसिपल डेजी मैम, वाइस प्रिंसिपल सायमन सर, प्रेमा मैम, गुलराना मैम, उषा अंजू, संध्या जयंती मैम, गौरी मैम, अनीता, सरिता, राजकुमार, राकेश सर, प्रकाश सर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।