सेन्टीवीटा अस्पताल के पास से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंर्तगत सेन्टीवीटा अस्पताल के पीछे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक कई वर्षो से सेन्टीवेटा अस्पताल के पास राम मंदिर में पूजा पाठ काम करता था। स्थानीय लोगोंं ने शव को देखकर लोअर बाजार थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पोस्मार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराया गया। अभी तक शव की पहचान नही हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है