News by Deepak Yadav,Edited Sunil Verma
रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंटेविटा अस्पताल में महिलाओं के योगदान और सशक्तिकरण को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की महिला डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेंटेविटा अस्पताल की कार्यकारी निदेशक रेशमा साहू थीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका समर्पण ही मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करता है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसरों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों द्वारा नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर सेंटेविटा अस्पताल ने महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर समान अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर श्रीमती रेशमा साहू को ‘प्रभात खबर’ एवं मॉल ऑफ रांची द्वारा आयोजित “वूमेन ऑफ इम्पैक्ट अवार्ड झारखंड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
