सेवा भारती लोहरदगा ने लगया चिकित्सा शिविर

360° Ek Sandesh Live Health

Nutan Kachhap

लोहरदगा: सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार आज 71 वें सप्ताह के रविवार को भी सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल के संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया गया। इसके तत्पश्चात सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन किये। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 35 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच एवं चेकअप कराकर लाभान्वित हुए। शिविर में समाजसेवी अजय मित्तल ने अपनी ओर से एक सौ पीस शुगर स्टिक सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ को सौंपते हुए कहा कि मानव सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। सेवा भारती लोहरदगा के अध्यक्ष द्वारा निरंतर निशुल्क सेवा के कार्य करना काफी सराहनीय है, और मैं काफी प्रभावित हूं। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि इस शिविर में जल्द ही ब्लड ग्रुप का भी निशुल्क चेकअप कर जानकारी दी जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा की जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक सेवा प्रदान कर सके। डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में काफी दूर-दूर से लोग यहाँ आकर अपने स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ इलाज करवा कर स्वास्थ्य हो रहे हैं। इस शिविर में हमें लोगों का सेवा करके मां को बहुत शांति प्राप्त होती है। और उन्होंने ने कहा कि लोगों को समय-समय पर अपना स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहना चाहिए। मौके पर सचिव जयप्रकाश शर्मा एवं सहसचिव संजय चौधरी ने कहा कि 1 जून 2022 से यह चल रहे प्रत्येक सप्ताह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में काफी लोग अपना एवं अपने परिवार का चेकअप करा कर काफी संतुष्ट हैं और यह निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगातार प्रत्येक रविवार को सुबह 7:30 बजे से एक घंटे के लिए लगाई जाती है। आज लोगों ने शुगर,बी.पी., ऑक्सीजन लेबल, वजन, हार्ट बीट आदि की जांच करवाते हुए, डॉक्टर से चेकअप कराते हुए परामर्श भी लिए और कहा की यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगातार चलते रहेंगे। इस शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल जयप्रकाश शर्मा, संजय चौधरी, अजय मित्तल, उमेश प्रसाद अग्रवाल, अतुल सर्राफ, अंजलि सर्राफ, कांति देवी, पिंकी साहू, सत्यम सर्राफ, बजरंग महतो, सुरेंद्र महतो, कुणाल चौधरी, गोपाल महतो, बालेश्वर साहू, अशोक अग्रवाल, शंभू चौधरी, सोनी किशोर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सौरभ वर्मा, सोनिया पोद्दार, वीरेंद्र कुमार, गजेंद्र खत्री, संदेश सोनी, अरुण खत्री, प्रिया कुमारी, पल्लवी मिश्रा, ज्योति अग्रवाल, सुखिया महाली आदि थे।