सेवा भारती ने किया वैभव श्री मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन 

360° Ek Sandesh Live

सेवा भारती जैसा नाम वैसा काम : डॉ. नीरा यादव

Eksandesh Desk

झुमरीतिलैया : सेवा भारती के द्वारा कांको पंचायत भवन के समीप मैदान में वैभवश्री मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव,अमित यादव,जिप सदस्य महादेव राम,मुखिया श्यामदेव यादव,सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सुभाष प्रसाद वर्णवाल,प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल,किरण देवी,जितेंद कुमार आदि ने दीप प्रज्वलन व पुष्पार्जन कर किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा की विधायक व झारखंड सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने सम्मेलन को क्षेत्रीय भाषा मे संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सेवा भारती जैसा नाम वैसा काम है। इसके काम मे सेवा भावना छलकता है।उन्होंने सभी बहनों से कहा कि आप अपने काम को पूरा कर स्वावलंबन के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाए।

उन्होंने सभी से संस्कार,समरसता का भाव अपने अंदर जागृत करने की अपील की।वहीं विशिष्ट अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सेवा भारती का यह प्रयास काफी सराहनीय है।उन्होंने सेवा भारती के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि यह संस्था बिल्कुल सामाजिक है जो निःशुल्क सेवा कार्य करती है।इसमें हम सभी को संस्था को सहयोग करने की आवश्यकता है।वहीं सभा को जिप सदस्य महादेव राम ने संबोधित करते हुए सभी को एकजुट रहने की बात कही।सभा को कांको पंचायत के मुखिया श्यामदेव यादव ने कहा कि सेवा भारती स्वावलंबन के क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी कर रही है। वही उन्होंने प्रक्षिक्षण प्राप्त महिलाओं से कहा कि अपने क्षेत्र में और महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनको भी स्वावलंबी बनाएं।सेवा भारती का यह प्रयास काफी सराहनीय है।वहीं सेवा भारती के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने सेवा भारती के कार्यों को विस्तृत रूप से बताते हुए पूरे झारखंड में हो रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया।वहीं मंच का संचालन गुड़िया देवी ने किया।जबकि अतिथि स्वागत व परिचय सचिव आलोक कुमार सिन्हा ने किया।कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था में जिला संयोजक गौरव कुमार,प्रकल्प प्रभारी संजय वर्मा,राजेश गुप्ता,कमल किशोर यादव,दिनेश यादव,दामोदर यादव,कलावती देवी,शांति देवी,रिंकी देवी,मधु देवी, संगीता देवी के साथ सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।