सेवा पर्व विकसित भारत की परिकल्पना के चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चो ने दिखाई अपनी प्रतिभा

360° Ek Sandesh Live


प्रतियोगिता का सहभागिता में सांसद प्रदीप वर्मा की अहम भूमिका

sunil verma

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत सेवा पर्व- विकसित भारत की परिकल्पना विषय पर रांची, सरायकेला और खूंटी जिलों के 150 विद्यालयों के 20,000 से भी अधिक विद्यार्थी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर सांसद चित्रकला प्रतियोगिता-2025 में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के सौजन्य से किया जा रहा है।रचनात्मकता और सृजनशीलता को जीवंत करते इस आयोजन में शुक्रवार को रांची के आरा गेट, महिलौंग के कैथरीन एकेडमी और कैथरीन हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए निश्चित तौर पर प्रेरणादायी एवं चिरस्मरणीय होगा।

Spread the love