सेवाधाम दिव्यांग आश्रम पुंदाग में रेस्क्यू कर लाया गया युवक

Religious States

Eksandeshlive Desk
रांची : एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की शाखा श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम पुंदाग के पीछे सोमवार को परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से 1 प्रभु जी को दिनेश राय की सुचना के आधार पर संस्था के सेवाधारी सेवा साथियों की देखरेख में सेवा सदन हास्पिटल रोड रांची से रेस्क्यू कर लाकर सद्गुरू कृपा अपना घर आश्रम रांची मे सेवा एव पुनर्वास हेतु प्रवेशित किया गया।
रेस्क्यू करके लाने के बाद उनको नहलाया गया और उनके बाल दाडी बनाई गई। उनके लाने की कोशिश में हमारे सद्गुरू कृपा अपना घर आश्रम के सभी सेवा साथी मन से लगे हुए है। उनको नहला कर उनका समुचित इलाज कराया गया ब्लड टेस्ट भी कराया गया है।
स्वामी श्री सदानंद जी महाराज ने सेवा कार्य का विस्तार करते हुए पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम के प्रांगण में स्थापित सत्य प्रेम सभागार में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का शुभारंभ किया है। इस पुनित कार्य में सहयोगी संस्था के रुप में अपना घर भरतपुर एवं सत्यनारायण पोद्दार चैरिटेबल ट्रस्ट राँची है।
यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।

Spread the love