सेवाश्रम संघ ने 500 गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

360° Ek Sandesh Live



नामकुम : श्रीमत स्वामी अचलानंद महाराज कि ओर से बुधवार को भारत सेवाश्रम संघ द्वारा काली मन्दिर, नेताजी नगर कॉलोनी में हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन तथा वैदिक विश्व शान्ति हवन एवं पूजा आरती का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि में नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी मौजूदगी में सेवाश्रम संघ के द्वारा 500 गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण सह महाभण्डारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अवसर पर सेवाश्रम संघ के जमशेदपुर शाखा के सचिव स्वामी सुभ्रानंदाजी महाराज, स्वामी अचलानंद जी महाराज (त्रिपुरा धनबाद बोकारो) तथा रांची तथा देवघर शाखा के स्वामी भूतेषानंदजी महाराज तथा स्वामी बिक्रमानंदाजी महाराज की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुभारंभ प्रातः चार बजे से पांच बजे तक मंगल आरती, गीता पाठ तथा संघ गीता पाठ द्वारा किया गया। इस दीक्षा समारोह में 50 भक्तों ने गुरू दीक्षा ली।

Spread the love