हत्या मे संलिप्त अन्य आरोपीओं कों गिरफ्तार करें पुलिस: गौतम
Eksandeshlive Desk
हज़ारीबाग: पदमा प्रखंड के बंदरबेला गांव के मुकेश कुमार के द्वारा चंद रुपया के लालच मे अपनी पत्नी सेवन्ति कुमारी के निर्मम हत्या के विरोध मे कैंडेल मार्च निकाला गया। क्षेत्र के सैकड़ो महिला पुरुष ने कैंडेल मार्च निकालते हुए हत्यारा कों फांसी हो, हत्या मे संलिप्त अन्य आरोपीओं की गिरफ़्तारी हो, पुलिस प्रशासन होश मे आओ,पीड़ित परिवार कों न्याय देना होगा इत्यादि का नारा गुंजा। हत्या के विरोध के समर्थन मे आये आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा की यह एक हत्या ही नहीं बल्कि क्षेत्र कों झकझोर देने वाली घटना है। इस घटना का जितना निंदा किया जाय वो कम है।
गौतम कुमार ने पुलिस कों चेतावनी देते हुए कहा की हत्या मे अन्य लोगों का भी हाथ भी है क्योंकि इतनी बड़ी घटना का अंजाम सिर्फ एक युवक के दिमाग़ का उपज नहीं हो सकता। सेवन्ति कुमारी की हत्या व हत्यारे का संरक्षण कर्ता जीजा ब्रह्मदेव मेहता है, जिसको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। अगर प्रशासन अन्य हत्यारोपी कों गिरफ्तार नहीं करती तो हज़ारीबाग मे उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। गोविन्द मेहता ने कहा की पुलिस का काम बालु, इटा, ड्रग्स कारोबारिओं व जुआ अड्डा से पैसा कमाना है तथा पदमा की पुलिस निर्लझ हो चुकी है । पीड़ित परिवार के न्याय हेतु हत्या का जाँच सीबीआई से हो। सुबोध शर्मा ने कहा बेटी को न्याय तब तक नहीं मिलेगा जब तक हत्या की साजिस मे शामिल अन्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते। कैंडेल मार्च मे पदमा, रोमी, बंदरबेला, जिहु, कुटीपिसी, नवाडीह, दोनय गांव के सैकड़ो लोग शामिल थे।
