शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

पश्चिम सिंहभूम : जिले के गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने का आरोप है। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की ही एक युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने कहा है कि सेवा नगर का रहने वाला गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा, जो पहले से शादीशुदा है, ने उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में जब युवती को पता चला कि युवक पहले से विवाहित है तो उसने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गुवा थाना कांड संख्या 39/25, l 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम करुवा उर्फ अभय करुवा को गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया।

युवती का शोषण करने वाला ब्लैकमेलर गिरफ्तार : पूर्वी सिंहभूम : परसुडीह थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार को बारीगोड़ा के गायत्री नगर निवासी चंदन साह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पांच साल से एक युवती को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चंदन साह उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था और इसी डर से वह लगातार पांच वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण सहने को मजबूर रही। अंततः परेशान होकर युवती ने परसुडीह थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। परसुडीह थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को पकड़ा गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Spread the love