शादी समारोह में आयी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

दुमका : शादी समारोह में आई किशोरी को घर से उठाकर खेत में ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि दो लड़के पहरेदारी करते रहे। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमना गांव में बीती 15 मई की रात को घटी। पीड़िता ने 18 मई की देर शाम थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच लड़कों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा की रहने वाली पीड़िता अपनी बहन और बहनोई के साथ 15 मई को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। देर शाम तक घर में शादी की रस्म चलती रही। रात को जगह कम पड़ जाने के कारण किशोरी बहन के दो बच्चों के साथ सोने के लिए पड़ोस के घर चली गई। रात करीब 12 बजे धमना गांव का रंजीत टुडू कमरे में आया और सोती हुई किशोरी को उठाकर खेत की ओर ले गया। पहले उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। इसके बाद चार और लड़के आ गए। उनमें से दो ने उसके साथ गलत काम किया। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा। रात को वह किसी तरह खेत से घर आकर परिजनों को आपबीती बतायी। इसके बाद 18 मई की देर शाम किशोरी ने थाना जाकर शिकायत दर्ज करायी।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि पहले रंजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को फोन कर आने को कहा। थोड़ी देर के बाद चार और लड़के बिटटू हेंब्रम, सुरमी उर्फ बोनी टुडू, जानी मुर्मू और अनिल हेम्ब्रम आ गया। इनमें दो लड़के पहरेदारी करते रहे और दो ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बताया कि वह रोती चीखती रही, लेकिन दुष्कर्मी हवस का शिकार बनाते रहे। मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने सोमवार को बताया कि शिकारीपाड़ा की आदिवासी किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पांचों पर पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love