sunil verma
Ranchi : अर्पिता महिला मंडल ने समाज सेवा की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए शांति सदन में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के तहत, संगठन की अध्यक्षा प्रीति सिंह और रीता मिश्रा के मार्गदर्शन में मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों के बीच 50 कंबल, टॉयलेट्री आइटम्स और भोजन के पैकेट वितरित किए। इस सहायता से शांति सदन के निवासियों को ठंड से राहत, व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण प्राप्त हुआ। इस अवसर पर, उउछ के विभिन्न क्षेत्रों के जीएम और मुख्यालय की कमेटी मेंबर्स भी उपस्थित रहे और इस मानवीय कार्य की सराहना की। शांति सदन के निवासियों और कर्मचारियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अर्पिता महिला मंडल ने इस पहल को अपने सामाजिक सेवा कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। संगठन आगे भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
