शब-ए-बारात में रातभर चला इबादत का दौर

Ek Sandesh Live Religious

MUSTFA

मेसरा: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत केदल समेत पुरे थाना क्षेत्र भर में शब-ए-बारात का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबी रातभर नमाज,कुरआन की तिलाबत और दुआओं में मशगूल रहे। आपको बता दें कि गुरुवार को शाम होते ही क्षेत्रभर के कब्रिस्तानों में मुस्लिमों ने फातिहा पढ़कर अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। इशा की नमाज (रात्रि में 8 बजे पढ़ी जाने वाली नमाज) के बाद क्षेत्र के कब्रिस्तानों में फातिहा पढ़ने का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद रातभर मस्जिदों में नफली नमाज,कुरआन पाक की लितावत और गुनाहों से माफी के लिए अपने रब से रो-रोकर दुआएं मांगी गई। जामा मस्जिद केदल के इमाम व खतिब मौलाना आफताब मजाहीरी ने बताया कि शब-ए-बारात पर्व पर अकीदतमंद रात भर इबादत करते रहे, और अपने पूर्वजों और रिश्तेदारों की कब्रों पर पहुंचकर अपने पूर्वजों का इसाले सबाव के लिए फातेहा पढ़ी। महिलाओं ने घरों में रात भर इबादत की,अगले दिन (शुक्रवार) को मुस्लिम समाज के महिलाओं,बुजर्गों व बच्चों द्वारा रोजा रखा जाएगा। इस पर्व पर सभी मुस्लिम धर्मावलंबी रातभर मालिक की इबादत करते हैं। उन्होंने बताया कि मुसलमानों का रमजान शरीफ से 15 दिन पूर्व मनाया जाने वाला यह अत्यन्त महत्वपूर्ण त्योहार है।