शेख हसीना के आत्मसमर्पण के लिए बांग्लादेश के अखबारों में नोटिस देने का आदेश

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

ढाका : बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 ने मीरपुर के जहाज बारी में कथित फर्जी अभियान में नौ युवाओं की हत्या के प्रकरण में देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और पांच अन्य फरार आरोपियों को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में आत्मसमर्पण करने के लिए अखबारों में नोटिस छपवाने का आदेश दिया है। न्यायाधिकरण ने अगली सुनवाई के लिए आठ मार्च की तारीख मुकर्रर की है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार यह आदेश रविवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 के दो सदस्यों वाली पीठ ने दिया। इस मामले में आठ आरोपी हैं, जिसमें दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। आदेश में बाकी छह को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजने का निर्देश भी दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में पूर्व पुलिस महानिरीक्षण एकेएम शाहिदुल हक और पूर्व ढाका मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर एमडी असदुज्जमां मिया हैं। फरार आरोपियों में पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल, शेख मोहम्मद मारूफ हसन, मोनिरुल इस्लाम, कृष्ण पद रॉय और अब्दुल बातेन (सभी पूर्व अधिकारी) हैं।

Spread the love