शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का चौथा दिन
बुढ़मू व जामताड़ा और कानीजाड़ी व उड़ीसा के बीच होगा सेमीफाइल
Kamesh Thakur
रांची: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में तीन सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 के चौथे दिन का पहला मैच दीप ब्रदर्स साल्ट लेक कोलकाता और दीपक ब्रदर्स रेड राउरकेला के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ तक में कोलकता की ओर से 10वें मिनट में रोहित तिग्गा ने एक बेहतरीन गोल से कोलकाता की टीम 1-0 गोल से आगे रही। मध्यांतर के बाद राउरकेला के विजय की हैट्रिक गोल के दम पर राउरकेला 3-1 गोल से जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ हटिया विधानसभा के क्षेत्र जेएमएम नेता कुर्बान खां, कांग्रेस अल्पसंख्यक ग्रामीण रांची जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर कुर्बान खां ने कहा कि खेल को अनुशासन सिखाने वाला बताते हुए एतवा उरांव के जीवन से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि एतवा उरांव जिस तरह समाज और क्षेत्र के लिए कार्य किए, उसी राह पर चलकर हमें भी विकास और लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए। वहीं शमीम अख्तर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों खासकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं के लिए यह फुटबॉल टूर्नामेंट एक प्रेरणा है। बुधवार को दूसरा मैच छोटा नागपुर राइडर्स एफसी अनगड़ा और अमित ब्रदर्स बांदा मुंडा उड़ीसा के बीच खेला गया। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल बराबरी रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा, जिसमें उड़ीसा ने 5-4 गोल से जीत दर्ज दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
बुधवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच दीपक ब्रदर्स रेड राउरकेला बनाम अमित ब्रदर्स बांदा मुंडा उड़ीसा को खेला गया। मैच में पहले हाफ तक में बांदा मुंडा उड़ीसा की ओर से दसवें मिनट में जोसेफ तिग्गा की बेहतरीन गोल से 1-0 गोल से आगे रही। मध्यांतर के बाद राउरकेला की टीम बराबरी करने में सफल नहीं रही और 0-1 गोल से मैच हार गई। उसके बाद बांदा मुंडा उड़ीसा की टीम सेमीफाइनल में पहुंचनेवाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले दीपक ब्रदर्स बुढ़मू, वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा और द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं। चार सितंबर को पहला सेमीफाइनल दीपक ब्रदर्स बुढ़मू वनाम वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा और दूसरा सेमीफाइनल द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी वनाम अमित ब्रदर्स बांदा मुंडा उड़ीसा के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।
मौके पर आयोजन समिति के खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मीडिया प्रभारी लखो उरांव, रंजीत खलखो, सचिव बिनोद खलखो, संरक्षक कृष्णा केवट, ग्राम प्रधान तिल्ला उरांव, समाजसेवी सुकरा उरांव, कयामुद्दीन अंसारी, होसने कुजूर, बंधन उरांव, करमा उरांव, नेशार खान इत्यादिसहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
