Mustafa Ansari
Ranchi: शहीद प्रमोद महतो व शमीम अंसारी का 23वां शहादत दिवस 19 अगस्त (दिन मंगलवार) को प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज व प्रेमचंद उच्च विद्यालय मेसरा के संयुक्त तत्वाधान में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अंतर विद्यालय मेधा खेलकूद एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने किया। इससे पूर्व विकास चौक पर स्थित शहीद प्रमोद महतो की प्रतिमा पर जिप सदस्य संजय कुमार महतो,प्रमुख सोमनाथ मुंडा,पूर्व प्रमुख प्रेमचंद महतो,पूर्व मुखिया गंगा करमाली,पंसस मदन महतो,मनन विद्या अध्यक्ष मनरखन महतो,मेसरा अस्पताल संस्थापक हाजी एहशान अंसारी,संतोष महतो,लक्ष्मण महतो,उपेन्द्र प्रसाद,उमेश यादव, संदिप कुमार आदि अन्य कई गणमान्य गणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि शहीद प्रमोद व शमीम समाज के मार्गदर्शक थे। उन्होंने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी कमी समाज को हमेशा खलती है और खलती ही रहेगी। श्रद्धांजलि सभा पर वक्ताओं ने उनके विचारों को फैलाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया। इधर अंतर विद्यालय मेधा प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल मैच बालक वर्ग में प्रेमचंद महतो इंटर कॉलेज,तथा बालिका वर्ग में प्रेमचंद उच्च विद्यालय ने जीत हासिल की। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेता टीमों व प्रतिभागियों को आतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शशिकला देवी,राजमोहन महतो,नागेश्वर महतो सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।