SADDAM
शिकारीपाड़ा/दुमका: विकास भवन शिकारीपाड़ा में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन कर झारखंड के महान सपूत, झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजली दी गई और झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा गहरा शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया और चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृतियां को याद करते हुए उनके सिद्धांतो और उनके द्वारा दिखाया गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चुण्डा हेम्बरम ने कहा कि आज गुरु जी हमारे बीच नहीं रहे लेकिन वे हमेशा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी, झामुमो प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हांसदा, जिप सदस्य प्रकाश हांसदा, कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, साइमन मरांडी, मुखिया विनय सोरेन, साधु अंसारी,मोजाहिद अंसारी, फरीद अंसारी, रुबिलाल , भवतारण गोस्वामी, सलीम अंसारी, तमीजुद्धीन अंसारी , मुखिया गैब्रियल मरांडी, पूर्व मुखिया रूपाय , ढेना, मनोज मुर्मू, कुतुब अंसारी सहित झामुमो के कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।