वर्तमान समय में शिक्षा बहुत जरूरी है: जयराम महतो

Politics

Ketu Singh

रामगढ़: मंगलवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह सह 10+2 उद्घाटन समारोह पटेल डीएवी पब्लिक स्कूल गोबरदरहा में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रिय अध्यक्ष जयराम महतो, केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड कोर कमेटी सदस्य, पंचायत कोर कमेटी सदस्य, तथा सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे। जयराम महतो ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन। शिक्षा अभी वर्तमान समय में बहुत जरूरी है। शिक्षा के बदौलत ही आज जयराम महतो को जाना जाता है। बिना लक्ष्य के इंसान पशु के समान होता है, इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है। बच्चो को लेंसन प्लान के अलावा भी कुछ करना है। सभी माता, पिता को विशेष ध्यान देने की जरुरत है और बच्चों को योग्य बनाए। शिक्षा ही समाज में समानता ला सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति का संचार करना है। इस कार्य क्रम में मुख्य रूप से रवि कुमार महतो, सहदेव महतो, पाणेश्वर महतो, लीलावती महतो, भारती कुशवाहा, सैल देवी, रेणु कुमारी, देवांति कुमारी, प्रियंका कुमारी, ललिता देवी, रमेश कुमार महतो, पवन महतो, देवानंद महतो, बिहारी महतो, गिरी शंकर महतो, सुरेंद्र महतो, श्याम सुंदर महतो, लालू प्रसाद, लूम नाथ महतो, चंदन महतो, दीपक महतो, प्रभू दयाल महतो, भवानी महतो, अनिल कुमार, रणंजय कुमार, अमर लाल महतो, पिंटू महतो के अलावा हज़ारों लोग उपस्थित थे l