राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi : जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन रांची में हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा किया गया था।समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची और खेल विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद राज्य के हीरा रूपी खिलाड़ियों को ढूंढ रही है और खेल विभाग उन्हें तराश कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए असफल खिलाड़ियों को प्रेरित किया कि वे पूरे लगन और मेहनत के साथ अभ्यास करें आने वाला साल निश्चित रूप से उनका होगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विधायक रांची सी. पी. सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी हमारे झारखंड की धरोहर हैं। स्वागत संबोधन में राज्य परियोजना निदेशक, शशि रंजन ने कहा कि अब तक हॉकी में दक्षिणी झारखंड का वर्चस्व रहा है परंतु आज उत्तरी झारखंड भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने हजारीबाग जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि इस जिले के खिलाड़ियों ने प्रारंभ से लेकर अंतिम तक उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग जिस शानदार तरीके से खेलों का आयोजन कर रहा है, उसके लिए हॉकी झारखंड और हॉकी इंडिया की ओर से विशेष धन्यवाद। आज के पुरस्कार वितरण सामरोह में खेल निदेशक शेखर जमुआर एवं पूर्व ओलंपियन मनोहर टोप्पनो की गरिमामय उपस्थिति रही। आज हुए रोमांचक फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 बालक वर्ग में राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, पेलोल मुरहू, खूंटी ने राजकीय उच्च विद्यालय, सिमडेगा को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। इस वर्ग का मैन ऑफ द मैच सुखावना भेंगरा बने, बेस्ट गोलकीपर अजय हेंब्रम, बेस्ट डिफेंडर अनुज तिग्गा, बेस्ट स्कोरर प्रवीण तथा मैन ऑफ द सीरीज़ जयसन कुंडलना को घोषित किया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, पेलोल, खूंटी ने आर.एन. प्लस टू उच्च विद्यालय पदमा, हजारीबाग को 3-0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में मैन ऑफ द मैच इमैनुएल केंदुलना, बेस्ट गोलकीपर परदेसी मुंडा, बेस्ट डिफेंडर अनमोल, बेस्ट स्कोरर आशीष होरो तथा मैन ऑफ द सीरीज़ गंगा टोपनो बने।अंडर-17 बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, सिमडेगा ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू को 3-0 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। इस वर्ग में वूमेन ऑफ द मैच अंकित लकड़ा बनीं, बेस्ट गोलकीपर सोनाली तिर्की, बेस्ट डिफेंडर वर्तिका केरकेट्टा, बेस्ट स्कोरर शिवानी केरकेट्टा और वूमेन ऑफ द सीरीज़ लियोनी हेंब्रम को घोषित किया गया।सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक रांची श्री सीङ्मपीङ्म सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, खेल निदेशक शेखर जमुआर, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, पूर्व ओलंपियन श्री मनोहर टोप्पनो, राज्य कार्यकम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए सोरेंग ने मेडल ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया ।पूरे कार्यक्रम का सफल नेतृत्व राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा किया गया। जबकि मंच संचालन चंद्रदेव सिंह और जय होरो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विजेता खिलाड़ियों को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, माननीय खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी।