Kamesh Thakur
रांची: मांडर थाना क्षेत्र के चिलटोली तिग्गा पेट्रोल पंप के स्थित एक शिक्षक के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गये। शिक्षक के घर से 12 लाख नगद, ज्वैलरी, टीवी, और इन्वर्टर लेकर भागे चोर।
जानकारी के अनुसार चिलटोली निवासी शिक्षक के घर से रविवार की रात चोरी की घटना हुई। जिसमें चोरो ने 12 लाख सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गये। दरअसल जिस घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उस घर में कोई नही रह रहा था। वही चोरी होने की जानकारी थाने की पुलिस दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची,ओर घटना की जानकारी लेते हुए, मामले की जांच में जुट गई है।