श्री चैती दुर्गा मंदिर में 2500 लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया

360° Ek Sandesh Live Religious


sunil
रांची
: श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष चन्द्र मिश्रा के द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर परिसर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, इसमें खिचड़ी,अचार, चिप्स एवं चोखा आदि वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू,रमेश सिंह, संजय सिंह , शंकर दुबे, राहुल सिंह,विशाल कृष्णा, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा, जय कांत चौधरी, रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक,ललित ओझा, शेलेश्वर दयाल सिंह, नन्द किशोर सिंह चंदेल,नमन भारतीय,राहुल रजक,संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक ,आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक,अभिषेक रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।