श्री चैती दुर्गा पूजा 100 वां वर्ष ऐतिहासिक होगा

360° Ek Sandesh Live Religious


शोभा यात्रा में प्रसिद्ध गायक विक्की छाबड़ा भक्तों को मंत्रमुगध करेंगे

Sunil
रांची : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति का 100 वां वर्ष के होने पर शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षक केंद्र कलकता की तासा पार्टी, झारखण्ड के पारम्परिक वाध्ययंत्रों जैसे ढोल नगाड़ा, मांदर, तुरतुरी मंडली का भव्य एवं विशाल प्रर्दशन, 7 रथों पर सजी देवी-देवताओं का मनमोहक प्रदर्शन एवं 51 महावीरी झंडो का समावेश रहेगा जो शोभा यात्रा की शान बढ़ायेगें। शोभा यात्रा में झारखण्ड के प्रसिद्ध भजन गायक विक्की छाबड़ा के मधुर भजनों का कार्यक्रम होगा। शोभायात्रा में बंगाल के नृत्य कलाकार भी रहेंगें। राँची तथा रांची के ग्रामीण क्षेत्र के अखाड़ेधारी झंडाधारी, ढोल नगाढ़ा, अस्त्र शस्त्र, भजन मंडली, नृत्य कलाकार एवं अन्य सभी पारम्परिक शोभा यात्रा जैसे हाथी घोड़ा आदि विसर्जन जुलुस में साथ रहेंगे। इस वर्ष विशेष रूप से आसपास के सभी भक्तों को साथ लेकर शांतिपूर्वक एवं गरिमामयी ढंग से शोभायात्रा में चलना, प्रमुख लक्ष्य है। विसर्जन शोभायात्रा के दिन आये हुए सभी लोगों को सम्मानित किया जायेगा। लाईन टैंक तालाब में पानी सुखा होने के कारण प्रशासन के आदेशानुसार विसर्जन जेल तालाब में किया जायेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के अवसर पर प्रशासन से सम्पूर्ण साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी व्यवस्था तथा समिति के लोगों से तालमेल बैठा कर आयोजन को सफल करने का निवेदन किया गया है। इसमें निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल को माता का प्राण प्रतिष्ठा और 5 महाष्टमी पूजन एवं 6 को नवमी पूजा नवमी पूजन एवं रामनवमी शोभायात्रा में महासमिति के लोग तपोवन की ओर महावीर मंडल के पदाधिकारियों के साथ प्रस्थान करेंगें। चैती दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दूबे महावीर मंडल राँची के पदेन उपाध्यक्ष मनोनित है। वही 7 अप्रैल को अपराहन 3 बजे विसर्जन किया जाएगा। इस 100वें वर्ष विसर्जन शोभा यात्रा का नेतृत्व में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, उदय साहू, रमेश सिंह,अध्यक्ष शंकर दुबे,महामंत्री गोपाल पारीक कोषाध्यक्ष संजय सिंह ,प्रवक्ता नमन भारतीय, कार्यकारणी अध्यक्ष दीपू सिंह, मिडिया प्रभारी सौरभ राय, रोहित सिंह,करण सिंह,आकाश रजक, आशीष रजक एवं महासमिति के सम्मानित सदस्य रहेंगे। विसर्जन शोभा यात्रा पूजा प्रांगण भुतहा तालाब से महावीर चौक, मैकी रोड, नागाबाबा खटाल से गौशाला चौक, प्यादा टोली, होते हुए पुन: महावीर चौक, फिर गांधी चौक, शहीद चौक से फिरायालाल चौक एच.बी. रोड थड्पखना स लालपुर चौक होते हुए डंगराटोली, पुरूलिया रोड होते हुए सर्जना चौक से मेन रोड से चर्च रोड होते हुए मल्लाह टोली होते हुए वापस मेन रोड होते हुए पुन: फिर फिरायालाल चौव चडरी होते हुए लाईन टैंक चडरी तालाब में विसर्जन होगा। शोभायात्रा लगभग दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच में प्रस्थान करते हुए रात्रि 11 से 12 बजे विसर्जन किया जाएगा।