श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद ग्रहण

Religious

Eksandeshlive Desk

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 205वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। यह आयोजन वासुदेव मोदी एवं निर्मला मोदी द्वारा अपने स्वर्गवासी पुत्र दीपक मोदी की स्मृति में आयोजित किया गया। मोदी परिवार के सौजन्य से आयोजित अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया।

महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी, पलाव, दाल, सब्जी, आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरे वातावरण को वृंदावन कृष्णमय बना दिया‌। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन कीर्तन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर-ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधु जाजोदिया, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत, पवन पोद्दार, विधा देवी अग्रवाल,मंगला मोदी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Spread the love