श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नेपाल में निकलेगी शोभा यात्रा

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू। भगवान श्री राम के सम्मान में नेपाल जनता पार्टी ने शोभा यात्रा निकालने का निर्णय किया है। इस निमित्त नेपाल जनता पार्टी परसा जिला कमेटी श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के शिलान्यास की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 11 जनवरी को बीरगंज में एक शोभायात्रा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए गुरुवार को बीरगंज के राणीसती मंदिर में नेपाल जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई है।

11 जनवरी को दिन के एक बजे आयोजकों ने जिला पुलिस कार्यालय, परसा के सामने स्थित लाल बंगला में एकत्रित होकर घंटाघर चौक, माईस्थान चौक, आदर्शनगर चौक, अलखिया मठ चौक, घरिहरवा चौक होते हुए शोभायात्रा निकलने की योजना बनाई है , यह यात्रा माईस्थान चौक होकर घंटाघर चौक पर समाप्त होगी। नेपाल जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोषानंद महाराज, केंद्रीय सदस्य सुरेश साह कानू, बिनोद कुर्मी, पारस दुबेदी, परसा जिला अध्यक्ष अनिल कुर्मी, उपाध्यक्ष धीरज साह कानू, महासचिव नबीन मिश्रा, मंत्री आनंद सिंह कुर्मी, सदस्य संतोष कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, कुमार दीप, पीयूष गुप्ता, राजेश साह कलवार, अंशू प्रजापति व महिला मोर्चा परसा संयोजिका संगीता उपस्थित थे।

युवा मोर्चा बीरगंज नगर संयोजक दीपक सर्राफ, बहुदरमाई नगर पालिका संयोजक मुन्ना साह तेली, सखुआ प्रसौनी ग्राम संयोजक भागल महरा, नेपाल विधार्थी परिषद ठाकुरराम बहुउद्देशीय महाविद्यालय बीरगंज के अध्यक्ष हिरामन पंडित, उपाध्यक्ष दीपेश प्रजापति, सलाहकार आशीष महतो, बीरगंज नगर निगम वार्ड नं. 2 अध्यक्ष बीरेन्द्र कुशवाहा, वार्ड क्रमांक 19 अध्यक्ष रामायण यादव, वार्ड 24 के नंदलाल कुशवाहा, धोबनी गांव वार्ड नंबर 3 के राजकुमार तिवारी शामिल हुए। बाजा गाजा के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण जी, भगवान हनुमान जी की झांकी के साथ जय श्री राम, हर हर महादेव, हिंदू राष्ट्र नेपाल कायम रहे, हिंदू हिंदू भाई भाई, ॐ कार परिवार आओ हम एक रहें, गैर-धार्मिकता नकारें, धर्म बदलने वालों को कड़ी सजा होगी जैसे नारे लगने की संभावना है।

Spread the love