श्री साहित्य कुंज का सावन मिलन समारोह आयोजित

Entertainment States

Eksandeshlive Desk
रांची : श्री साहित्य कुंज साहित्यिक मंच की कार्यकारी अध्यक्ष नीता शेखर के सर्जनी अपार्टमेंट में सावन मिलन उत्सव मनाया गया। डॉ सुरिंदर कौर नीलम की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
रेणु झा रेणुका द्वारा गणेश वंदना करके दीप प्रज्वलित किया गया। संस्था की उपाध्यक्ष बिंदु प्रसाद रिद्धिमा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। जिसमें बेटियों की अस्मिता और उसकी सुरक्षा को लेकर समाज के सवाल मुखर किया गया।
संस्था की अध्यक्ष प्रतिमा मणि त्रिपाठी द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। जिसमें कोलकाता की डॉ बेटी को श्रद्धांजलि दी गयी। संस्था की संस्थापिका मनीषा सहाय सुमन ने आज के वैश्विक राजनीति अस्थिरता को लेकर चिंता जतायी । “उन्होंने कहा हमें अपनी संस्कृति और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। तभी हम आगे आने वाली सभी प्रकार की चुनौतियों से लड़ने में सक्षम हो पायेंगे।
कार्यक्रम का संचालन रिम्मी वर्मा और. बिंदु प्रसाद रिद्धिमा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नीता शेखर विषिका द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में कई प्रकार की मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। जिसमें सावन क्वीन एवं स्लोगन प्रतियोगिता मुख्य था। रिश्तों की पाठशाला के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लक्की डॉ द्वारा चार विजेताओं का चुनाव किया गया। जिसकी विजेता रहीं सुरिंदर कौर नीलम, प्रतिभा मिश्रा, मधुमिता साहा, .अर्चना श्रीवास्तव। चारों विजेताओं को उपहार एवं शृंगार की वस्तुएं देकर समान्नित किया गया।
सावन क्वीन प्रतियोगिता की इस वर्ष की विजेता रहीं।. प्रतिभा मिश्रा अनुपम श्री, खुशबू बरनवाल एवं रंगोली सिन्हा क्रमश: अन्य विजेता बनी। सभी प्रतिभागियों को सावन क्वीन का विशेष मोमेंटों देकर समान्नित किया। इसके अलावा मेहंदी, लोकगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रतिभा मिश्रा, नीता शेखर, मनीषा सहाय, पुष्पा सहाय, अनुपम श्री, मधुमिता साहा, रंगोली सिन्हा एवं खुशुब बरनवाल द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं।
बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, सुरिंदर कौर रेणु झा, ऋतुराज वर्षा, रिम्मी वर्मा, पूनम वर्मा, सिम्मीनाथ, अर्चना श्रीवास्तव, निर्मला कर्ण, सुनीता श्रीवास्तव और प्रतिमा त्रिपाठी द्वारा सदाबहार लोकगीतों की मनभावन प्रस्तुतियां की गयीं।
इस अवसर पर श्री साहित्य कुंज की कार्यकारिणी को प्रशंसा एवं कृतज्ञता सम्मान देकर मोमेंटों से सम्मानित किया।
साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान किया गया। इस अवसर रेणुबाला धार, स्मिता सिन्हा, ऋतुराज वर्षा, सुनीता अग्रवाल, अर्पणा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव संगीता सहाय, पुष्पा पांडेय, सुजाता प्रिय, पूनम वर्मा आदि कवयित्रियों की उपस्थिति रही।