अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा)श्रावण मास के पावन अवसर पर विश्व कल्याणार्थ हेतु शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से लेकर श्रावण पूर्णिमा तक पूर्ण हुआ। कथा का आयोजन घंघरी चौक में विगत कई वर्ष से जय शिव ग्राम सुरक्षा समिति के तत्वावधान मे होते चला आ रहा है। कथावाचक श्री अवध किशोर शास्त्री जी के मुखारविंद से भक्त जन भगवान भुतभावन भोलेनाथ की कथा का पुुरे श्रावण मास श्रवण किए। बता दे कि विगत कई वर्षों से जय शिव ग्राम सुरक्षा समिति के द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होते चला आ रहा है जिसमें भक्त पुरे भक्ति भाव से कथा का श्रवण कर अपनें जीवन को चरितार्थ कर रहे हैं। प्रथम दिवस पहले अध्याय की कथा में भगवान भोलेनाथ के द्वारा सृष्टी संरचना का सुंदर वर्णन है जिसमें भगवान ब्रह्मदेव को सृजनकर्ता, भगवान विष्णु को पालनकर्ता और स्वयं भगवान भुतभावन भोलेनाथ को संहारकर्ता व प्रलयंकर के स्वरूप में कथा का व्याख्यान किया गया है,जिसमें पृथ्वी पर सर्वप्रथम मनुष्य जीवन में पुरुष स्वरूप मनु और स्त्री स्वरूप सतरुपा का वर्णन मिलता है जिससे क्रमशः सृष्टी का संचार हुआ। कथावाचक श्री अवध किशोर शास्त्री जी के मुखारविंद से शिव महापुराण के अद्भुत और सुंदर प्रसंग का वाचन किया गया जिसमें कथा के पूर्ण अध्याय में जीवन का सार,कर्म और दण्ड विधान, पितृ तर्पण का सुंदर वर्णन श्रवण कर सभी शिवभक्तों ने समुद्र रुपी ज्ञान गंगा में गोता लगाकर आनन्दित हुए।श्रावण पूर्णिमा हवन-पूजन एवं संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कथा का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर परमानंद साहू जी,कैलाश साव, संतोष गुप्ता,अनुप गुप्ता,विकास ठाकुर,प्रिंस गुप्ता,अर्जुन विश्वकर्मा जी, शिवरतन साहू, मायानंद साहू, पवन कुमार गुप्ता, शिव प्रसाद सिन्हा, रविंद्र कुमार,अशोक अनन्त,प्रमोद यादव, संजीत साहू,पवन गुप्ता समेत सभी भक्त कथा शामिल रहे।
