श्रीराम जन्म अयोध्या धाम पूजित अक्षत कलश वितरण भूमि बाल्मीकि नगर में किया गया

360° Ek Sandesh Live Religious

kameshThakur

रांची: श्रीराम जन्म अयोध्या धाम पूजित अक्षत कलश वितरण दुर्गा मन्दिर रिम्स,बाल्मीकि नगर रांची महानगर में किया गया। इस अवसर पर विहिप प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि इस उत्सव में हर एक व्यक्ति को शामिल होना है। और उस दिन मंदिर में सभी को इकट्ठा होना है। और संध्या को दीपावली उत्सव हर घर में और मंदिर में बनाना है 22 जनवरी 2024 को प्रदेश के मंदिर अयोध्या रूप में सजा कर पूजा अर्चना की जाएगी। सभी बस्ती के संयोजक और सहसंयोजक को पूजित अक्षत कलश दिया गया और वहां से पूजा अर्चना करने के बाद बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख मिथलेश्वर मिश्र,रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, प्रांत प्रचार प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन, महानगर उपाअध्यक्ष गोपाल पारिक,बजरंग दल सह संयोजक दीपक साहू, अशोक सिंह, गोपाल शरण, राजकिशोर प्रसाद, प्रकाश चंद्रा सिन्हा,मनीष कुमार साहू, शेखर कुमार साहू, प्रह्लाद कुमार साहू, अजय महतो,सुशील सिंह,निवेन्द्र कुमार बाल्मीकि नगर के सभी बस्ती संयोजक सहित सैकड़ो लोग शामिल हुये।