श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का अक्षत घर घर पहुंचा जाएगा: कैलाश केसरी

360° Ek Sandesh Live Religious States

KAMESH THAKUR

रांची: विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर की बैठक शक्ति आश्रम,प्रांत कार्यालय किशोरगंज हरमू में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कैलाश केसरी ने की। श्री केसरी ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मन्दिर अयोध्या से अक्षत लाया जा रहा है जिस घर-घर पहुंचा जाएगा, सभी महानगर के लोगों को इस मंदिर के लिए आमंत्रण दी जाएगी। 16 से 21 नवंबर तक का धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम महानगर में किया जाएगा मंदिरों में रामचरितमानस हनुमान चालीसा महाआरती का आयोजन की जाएगी। इस बैठक में रांची महानगर के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई जिसमे महर्षि वाल्मीकि जयंती, शौर्य जागरण यात्रा एवं आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र,प्रांत धर्म प्रसार परियोजना सहप्रमुख रेनू अग्रवाल, रांची विभाग मंत्री किशुन झा,महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे ,सहमंत्री विश्व रंजन, बजरंग दल महानगर सहसंयोजक दीपक साहू, पारस नाथ मिश्रा, अनूप कुमार,दीपक ठाकुर , पिंटू ठाकुर,एवं अन्य लोग मौजूद