शुक्रवार को होगी झारखंड के हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड में गुरुवार को कैबिनेट के विस्तार के बाद शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक रखी गई है। बैठक में कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक दोपहर तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह दिन बाद गुरुवार को राजभवन के अशोक उद्यान में 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शपथ दिलायी। झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर पद की भी शपथ दिलायी गयी।

Spread the love