सिल्ली पुलिस ने अवैध शराब भट्टी को किया ध्वस्त

360° Crime Ek Sandesh Live

vishanu Laha

रांची: शनिवार को सिल्ली पुलिस ने चातमबाड़ी गांव में अवैध रूप से चल रहे शराब भट्टी को ध्वस्त किया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद सिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया।  इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ सूचना मिली थी जिसके तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया और अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगा। अभियान में अवर निरीक्षक उदय कुमार सिंह,आर के यादव समेत सशस्त्र बल भी मौजूद रहे।  इस अभियान में प्रशासन समेत ग्रामीणों का मुख्य योगदान रहा।

Spread the love