Kamesh Thakur
रांची: रांची पर आधारित धमाकेदार रैप सॉन्ग रातू रोड का लौंडा हूँ, रांची मेरी जान का वीडियो एल्बम अब आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का निर्माण सिनोपेडिया प्रोडक्शन और उसके पार्टनर मिवी एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। यह गाना अब सिनोपेडिया म्यूजिÞक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
पिछले 10 वर्षों से सिनोपेडिया प्रोडक्शन लगातार शॉर्ट वीडियो, वेब सीरीज, भोजपुरी और हिंदी एल्बम के क्षेत्र में हिट वीडियो का निर्माण कर रहा है। इस बार का एल्बम राँची की खूबसूरती और युवाओं की ऊर्जा को समर्पित है, जिसकी शूटिंग शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर की गई है।
गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स रोहित, प्रशांत और कुणाल को लेकर फिल्माया गया है, जिन्हें युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गाने के बोल, संगीत और एडिटिंग चन्दन कुमार मिश्रा ने दिए हैं। फिल्मांकन (डीओपी) सुमित कुमार रोहित और प्रमोद रॉय ने किया है, वहीं स्क्रीनप्ले शशि भूषण कुमार का है। गाने की कोरियोग्राफी अभिनव अंकुर द्वारा की गई है, जबकि क्रिएटिव एडिटिंग की जिÞम्मेदारी अंकित अरुण ने संभाली है। लोकल मैनेजमेंट की भूमिका दिव्यांक प्रसून ने निभाई है।
रांची की गलियों और संस्कृति को दशार्ने वाला यह गाना युवाओं के दिलों में तेजी से जगह बना रहा है।