MUSTFA
रांची: राजधानी के रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्कूल ऑफ योग में राष्ट्रीय सेवा योजना,स्कूल ऑफ योग और विवेकानंद केंद्र रांची के संयुक्त तत्वाधान में विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ• समर सिंह, चिराग कुमार रहें। जिन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन वृतांत और उनके ओजस्वी विचारों तथा स्वामी के जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं को विद्यार्थियों के समक्ष रखा। सूचित करते चलें कि स्वामी विवेकानंद के द्वारा सितंबर 1893 में विश्व धर्म संसद अमेरिका में दिए गए ऐतिहासिक भाषण के स्मृति के अवसर पर यह प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य आपसी प्रेम, सद्भाव तथा शांति को विश्व में स्थापित करना है। इस अवसर पर निदेशक डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ विभूति भूषण रॉय, एन.एस. एस. की प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर संतोषी कुमारी, खिलेश कुमार तथा विभाग के सभी शिक्षकगण और स्टाफ उपस्थित रहे।
