अजय राज
प्रतापपुर (चतरा): पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर प्रतापपुर थाना द्वारा मंगलवार को राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय प्रतापपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को लैंगिक अपराध एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।थाना प्रभारी कासिम अंसारी एवं एएसआई जय कुमार सिंह ने विद्यालय में उपस्थित सैकड़ों छात्र- छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बचाव और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि लैंगिक अपराध की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस या भरोसेमंद व्यक्ति को सूचित करें। वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार करना है। मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार रजक, सहायक शिक्षक संजीव कुमार सहित सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद थे।।
