स्कॉर्पियों से 206 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: नगड़ी थाना की पुलिस ने एक स्कॉर्पियों से 206 किलो गांजा बरामद किया है। लोहरदगा पुलिस के द्वारा रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचनामिला था कि गुमला के तरफ से गाँजा स्पलायर एक स्कार्पियों वाहन से गाँजा लेकर रांची के तरफ आ रहा है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय द्वितीय अरविन्द कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम की गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर शाम छापामारी टीम ने रांची गुमला मुख्य संड़क पर टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग करने के दौरान एक स्कॉर्पियों गाड़ी नंबर ओडी 14एए8257 को रोकने का इशारा किया। पुलिस टीम को वाहन के चालक तेज रफ्तार से गाड़ी को लेकर भागने का प्रयाश किया। जिसे पुलिस के बल ने पीछा कर पकडा। पकड़े गये स्कॉपियों के चालक का नाम सज्जाद अंसारी उम्र 26 वर्ष पिता सामुल अंसारी लोहरदगा जिला के न्यू आजाद बस्ती का निवासी है।
एसएसपी ने शनिवार को बताया कि उडिया से गांजा को लेकर स्कॉर्पियों गाड़ी से लोहरदगा होते हुए रांची की ओर आ रही थी। लोहरदगा पुलिस स्कॉर्पिययों को पीछा कर रही थी। इसी क्रम में नगड़ी थाना क्षेत्र के टोलप्लाजा के पास से पकड़ा गया।
पुलिस ने स्कॉर्पियों की तलाशी लेने पर गाड़ी में बोरी में पैक कुल 206 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा।

Spread the love