समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा : गुंजन सिंह

360° Ek Sandesh Live In Depth


Sunil Verma
रांची: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निदेर्शानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची महानगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष नीतू देवी के नेतृत्व में आज नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह में सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, रेखा सहाय, पिंकी सिंह, सबीना खातून, रीना यादव उपस्थित थी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं माता, बेटी, पत्नी तथा बहन के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू से लेकर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिलाओं को नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान बनाई।

रांची महानगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष नीतू देवी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचाननी चाहती क्योंकि महिलाओं को घर संवारने और चलाने की संपूर्ण जिम्मेवारी होती है। वर्तमान भाजपा के मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई, इससे गृहणियां सबसे ज्यादा प्रभावित और प्रताड़ित है।

सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले में अर्चना जयसवाल, रेशम सलतना,गुलशन खातून,सावित्री देवी, सहनाज खातून, रंजू कुमारी श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं को शोल देकर सम्मानित की गई।

इस अवसर पर प्रखंड महिला अध्य्क्ष संध्या देवी, रीता देवी, निर्मला कुमारी सीमा हेमरोम, प्रखंड अध्यक्ष सविना खातून, वार्ड अध्यक्ष नयिमा परवीन, सकीना खातून और प्रखंड अध्यक्ष राज अरोड़ा और सुममी देवी जी ,शकीना खातून, जूही हसीना, तबस्सुम प्रवीण, सीमा प्रवीण, तन्नू खातून, नाइमा खातून, फरहाना खातून रूखसार प्रवीण उपस्थित हुई।

Spread the love